अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन)
मुंबई: सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' (MPK) को 25 साल हो चुके हैं। इस फिल्म से भाग्यश्री पटवर्धन ने जहां डेब्यू किया था, तो सलमान खान ने बतौर लीड एक्टर इस फिल्म से अपना करियर शुरू किया था।
'मैंने प्यार किया' में बाबूजी के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता आलोक नाथ के साथ, रीमा लागू, राजीव वर्मा, लक्ष्मीकांत बेरडे, अजीत वचानी, मोहनीश बहल, दिलीप जोशी, दीप ढिल्लन, हुमा खान, हरीश पटेल, परवीन दस्तूर के साथ कई स्टार्स ने काम किया था। बीते 25 सालों में इंडस्ट्री के फिल्म बनाने के फॉर्मेट से लेकर कई चीजें बदल चुकी हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में काम करने वाले तमाम स्टार्स के लुक में भी बदलाव आया है।
लक्ष्मीकांत बेरडे और अजीत वचानी तो अब इस दुनिया को भी अलविदा कह चुके हैं। वहीं कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो आज भी इंडस्ट्री में एक्टिंग कर रहे हैं। 'मैंने प्यार किया' के 25 साल पूरे होने पर हम आपको इसकी कास्ट की फिल्म के दौरान और आज की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment