इस महीने की शुरुआत में लाइन ने सोनी म्यूजिक और एविक डिजिटल के साथ एक ज्वाइंट वेंचर शुरू किया था और इससे लाइन म्यूजिक की शुरुआत हुई थी। इसके अलावा, मिक्सरेडियो ऐप विंडोज स्मार्टफोन्स में थर्ड पार्टी ऐप की तरह उपलब्ध रहेगा। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे से लुमिया स्मार्टफोन्स में ये ऐप प्री-लोडेड ना आए।
आपको बताते चलें कि लाइन मैसेजिंग सर्विस जापान की सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस है। लाइन के 170 मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। लाइन ही वो पहला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जिसने स्टिकर्स का कॉन्सेप्ट पेश किया था। लाइन ने कई वेंचर खोल रखे हैं। इसमें लाइन पे (Line Pay) कंपनी की अपनी मनी ट्रांसफर सर्विस उपलब्ध है।
No comments:
Post a Comment